Etawah Auraiya News: साधु का वेश धारण कर रावण ने छल से सीता का किया हरण
इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। सरसई नावर में चल रहे रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को दशरथ मरण से लेकर सीता हरण तक की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान कैकेयी के वरदान मांगने पर भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलने और पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने का मार्मिक झांकी दिखाई गई। दशरथ मरण की लीला देखकर दर्शक भावुक हो गए। रामलीला में शूर्पणखा प्रसंग के बाद रावण द्वारा माता सीता के हरण की लीला का मंचन किया गया। साधु का वेश धारण कर रावण ने छल से माता सीता का हरण कर लिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रामलीला में दशरथ मरण, सीता हरण का हुआ मार्मिक मंचन सीता हरण के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कलाकारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.