Etawah Auraiya News: सात युवकों ने भाइयों के साथ की मारपीट
इटावा औरैया, नवम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्वा के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी तीन भाइयों के साथ 25 अक्टूबर की रात सात नामजदो ने तीन भाइयों के साथ मारपीट कर दी. लोगो के जाने पर नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कस्वा के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी अवनीश कुमार उर्फ़ बाले ने भरथना कस्वा निवासी कन्हैया, बबलू, बंटी, विक्रम, अनमोल, अमन तथा जोर सिंह पर आरोप लगाया है कि नामजदो ने पुरानी बातो को लेकर मेरे घर पर गाली गलौज करने लगे मेरे मना करने पर मेरे साथ मारपीट करने लगे. शोर सुनकर मेरे भाई तथा मेरी पत्नी बाहर आई तो उपरोक्त नामजद मेरे भाइयों को भी गाली गलौज कर लाठी डंडो से मारपीट करने लगे. लोगो के आ जाने पर नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये.
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.