Etawah Auraiya News: सात माह के मासूम बेटे संग महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज
इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। कस्बे के बुध बाजार में खरीदारी करने निकली महिला अपने सात माह के बेटे के साथ लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का कोई सुराग नहीं लगा तो पति मदन गोपाल निवासी राजापुर पुरैला ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। गोपाल के मुताबिक उसकी पत्नी संतोष कुमारी घर से ऊसराहार मे बुध बाजार मे खरीदारी के लिए निकली थी। फिर वह वापस घर नहीं पहुंची पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महिला के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.