Etawah Auraiya News: सातवें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह
इटावा औरैया, अगस्त 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा। ग्राम पंचायत शेखूपुर जखोली में जल भराव से पीड़ित ग्रामीणों का सत्याग्रह आंदोलन 7वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को सत्याग्रह में महिलाओं ने मोर्चा संभाला। फूलकुमारी, बेबी, लज्जावती, रामरती और राजवती पीड़ित ग्रामीणों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठीं। सत्याग्रह संयोजक दीपक राज ने बताया कि सभी महिलाओं ने बारी-बारी से अपनी पीड़ा बताई। ग्रामीणों का कहना है कि जल भराव की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, बाजार नहीं जा पा रहे और खेतों में धान की फसल में खाद-कीटनाशक भी समय पर नहीं पहुंच पा रहा। रेलवे लाइन के उस पार जाना बहुत मुसीबत बन गया है। यह भी पढ़ें- सर्वजन सुखाय पार्टी ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन धरना स्थल पर सांसद जितेंद्र दोहरे भी पहुंचे। पीड़ितों ने उन्हें समस्या बताकर ओवरब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.