इटावा औरैया, जुलाई 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बढ़पुरा थाना साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पांच हजार रुपये वापस कराकर राहत दिलाई। उदी मोड़ निवासी ओमवीर यादव ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंक व भुगतान सेवा प्रदाताओं से आवश्यक कार्रवाई की। टीम के प्रयास से शनिवार को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: ठगी कर खाते से 19 हजार रुपये उड़ाये, साइबर थाने में शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...