Etawah Auraiya News: साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा कार की टक्कर से घायल
इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: भरथना। बिधूना रोड स्थित मंडी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। क्षेत्र के गाँव महमूदपुर निवासी प्रिंसी पुत्री राकेश जाटव जोकि कक्षा छह की छात्रा है। सुबह साइकिल से विद्यालय जा रही थी। करीब आठ बजे मंडी मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसी दौरान दूसरी साइकिल से पीछे आ रही उसकी बहन मोहिनी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन लेकर बिधूना की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.