Etawah Auraiya News: साइकिल से जा रहे बृद्ध को पीटा, जिला अस्पताल रेफर
इटावा औरैया, नवम्बर 28 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। एक गेस्ट हाउस के समीप शनिवार को साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग को नामजद आरोपित युवक ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। काशीराम कॉलोनी निवासी राकेश कठेरिया पुत्र रामसेवक ने बताया कि साइकिल से औरैया रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान इटावा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास नामजद आरोपित ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। युवक ने लाठी-डंडों से बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा।घायल बुजुर्ग की पुत्री आरती ने बताया कि कुछ दिन पूर्व काशीराम कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में शनिवार को उसके पिता के साथ मारपीट की थी।इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज किया हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.