इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना रोड स्थित क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान के पास सांसद निधि से बना यात्री प्रतीक्षालय अतिक्रमण की चपेट में है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: मुगल रोड पर जाम का कारण बन रहीं स्लीपर बसें, हादसे का खतराअतिक्रमण की समस्या यात्रियों को धूप, बारिश और खराब मौसम से राहत देने के लिए बनाए गए इस सार्वजनिक प्रतीक्षालय के बाहर कथित रूप से रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि उदी चंबल पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद बकेवर लखना रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही कई गुना बढ़ गई है। ऐसे में इस रास्ते पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन प्रतीक्षालय के बाहर अतिक्रमण होने के कारण लोगों को तेज धूप, उमस और बारिश के बीच सड़क कि...