Etawah Auraiya News: सांप के डसने से वृद्ध की मौत
इटावा औरैया, जुलाई 2 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। गांव नगला तार निवासी 62 वर्षीय राम सिंह गुरुवार तड़के अपने खेत पर पशुओं के लिए हरा चारा काट रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां कुछ देर चले इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक राम सिंह गांव के पास अपने खेत पर दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटों में से एक, विनोद, का पहले ही निधन हो चुका है। वृद्ध की मौत के बाद पत्नी विद्या देवी, पौत्र अभिषेक, दो पौत्रियों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सर्पदंश से ठेला चालक की मौत यह भी पढ़ें- Bijnor News: सर्प दंश से किसान की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.