इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: महेवा। क्षेत्र के ग्राम मेंहदीपुर में सांप के काटने से इलाज के दौरान सैफई अस्पताल में 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई परिजनों की सूचना पर युवती का पुलिस प्रशासन ने पीएम कराया।ग्राम मेंहदीपुर निवासी श्रीकृष्ण दोहरे की 21 वर्षीय पुत्री निकिता को सोमवार की सुबह तड़के चार बजे चारपाई पर सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया था परिजन गंभीर हालत में सैफई अस्पताल में ले गए जहां मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम कराया वही देर शाम गांव में युवती का शव पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया । क्षेत्रीय लेखपाल विवेक यादव ने बताया कि युवती की सर्पदंश होने के चलते निधन की सूचना मिली है आवश्यक जानकारी करके तहसील में उच्चाधिकारियों को सूचना प्रेषित कर दी गई ...