Etawah Auraiya News: सांड की टक्कर से चाची-भतीजा घायल
इटावा औरैया, अगस्त 10 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के विकास नगर मोहल्ले में देर शाम को सांड की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। नगला ताल निवासी 30 वर्षीय गोल्डी पत्नी राजू अपने 18 वर्षीय भतीजे ऋषभ के साथ विकास नगर में बिजली मिस्त्री की दुकान पर पंखा सही कराने आई थीं। पंखा सही कराने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सेंट्रल बैंक के पास सामने से आए सांड ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गोल्डी बाइक के नीचे दब गईं, जबकि ऋषभ भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.