Etawah Auraiya News: सांड़ ने चारपाई समेत बुजुर्ग को रौंदा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
इटावा औरैया, अक्टूबर 7 -- Etawah Auraiya News: बकेवर संवाददाता। थाना क्षेत्र के उझियानी गांव में बुधवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर आराम कर रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। सांड़ ने चारपाई समेत बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।उझियानी निवासी लक्ष्मी कांत तिवारी बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान गांव में घूम रहा सांड़ अचानक उनकी ओर आया और उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सांड़ ने चारपाई समेत उन्हें रौंद दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से सांड़ को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.