इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। किड्स वैली स्कूल में सोमवार को सहोदया अंतरविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल पानकुंवर इंटरनेशनल और सुदिति ग्लोबल स्कूल के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में सुदिति ग्लोबल विजेता बना, पानकुंवर उपविजेता रहा। कार्यक्रम में सेवन हिल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे, रेडवुड ग्लोबल के विवेक श्रीवास्तव, थियोसोफिकल के अनूप मिश्रा, आर्मी पब्लिक के जेपी सिंह, पुलिस मॉडर्न के अभिषेक सक्सेना, एसएस मेमोरियल के एसएन यादव, एसआर मेमोरियल के रॉय वर्गिस और सहोदया समिति सदस्य धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।आयोजन चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य कौशल किशोर के मार्गदर्शन में हुआ, संचालन उप प्रधानाचार्या पिंकी यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...