Etawah Auraiya News: ससुराल पहुंचकर पति ने पत्नी को पीटा
इटावा औरैया, जुलाई 12 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। अजीतमल निवासी मैविश पत्नी फारूक उर्फ लल्ला ने थाने में तहरीर देकर पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह इकदिल क्षेत्र के भूलपुरा के पास एक ईंट भट्ठे पर अपने पति के साथ मजदूरी करती थी। शनिवार को काम के दौरान उसका पति वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इससे परेशान होकर वह अपने मायके काशीराम कॉलोनी, रामटेक आ गई। रविवार सुबह उसका पति अपने मामा के साथ अपनी ससुराल पहुंचा और घर में घुसकर उसके साथ फिर मारपीट की। पीड़िता की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस देख दोनों वहां से भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.