Etawah Auraiya News: सलेमपुर में 15 दिन से बिजली गुल, 150 घरों के लोग परेशान
इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। जुगौरा फीडर से जुड़े सलेमपुर गांव में बिजली के चार पोल टूटने से पिछले 15 दिनों से करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। लंबे समय से बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीहड़ क्षेत्र के समीप गांव होने के कारण रात में जंगली जानवरों और विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों आदिराम, मोहित, आलोक, वैजनाथ, रामबीर, कल्लू, मोहन, विवेक आदि का कहना है कि लगातार अंधेरा रहने से रात के समय घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर जुगौरा फीडर के जेई रघुनाथ सिंह से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.