Etawah Auraiya News: सर्विस रोड से हटाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जे पर जुर्माने की चेतावनी
इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नेशनल हाइवे की सर्विस रोड पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। हाईवे इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र से लेकर आईटीआई चौराहे तक सर्विस रोड पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटवाया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानदारों और मकान मालिकों की ओर से किए गए अस्थायी कब्जों को हटाया गया। सर्विस रोड पर रखा सामान, टीनशेड और अन्य अस्थायी ढांचे बुलडोजर से हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान कई लोग स्वयं ही अपना सामान हटाते नजर आए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों और मकान मालिकों को सख्त चेतावनी दी कि सर्विस रोड पर दोबारा कब्जा करने या सामान रखने पर संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.