Etawah Auraiya News: सर्वर की स्पीड कम होने से मरीजों को उठानी पड़ीं दिक्कतें, लगी लाइन
इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: सैफई। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में गुरुवार को सारा दिन सर्वर की स्पीड कम आने से मरीजों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ीं। इससे पर्चा बनवाने से लेकर फीस जमा करने तक मरीजों की लंबी लाइनें लगीं रहीं। इससे परेशान मरीजों में खासी नाराजगी है। गुरुवार की सुबह से दोपहर तक ट्रामा सेंटर में 550 से अधिक मरीज पहुंचे। मरीजों को भर्ती कराने से लेकर बिलिंग तक में एक दो नहीं कई कई घंटे का समय लग गया। इसका कारण सर्वर की स्पीड कम होना था। इससे इलाज को पहुंचे मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। खास बात ये है कि मरीजों की समस्या को देखते हुए बिलिंग आदि की व्यवस्था वार्ड में ही कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन इसका पालन नहीं करा सका। आलम ये रहा कि 100 से अधिक तीमारदार अपने मरीज को वापस लेकर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.