इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। श्यामल सेवा समिति ने समाज में अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने और उन्हें अपनेपन का अहसास कराने के उद्देश्य से सराहनीय कदम उठाया। समिति के सदस्यों ने श्री हरिविष्णु पूरम स्थित सरोज वृद्धाश्रम का दौरा कर वहाँ रह रहे बुजुर्गों के साथ न केवल आत्मीय वक्त बिताया, बल्कि इस तपती गर्मी में उन्हें राहत पहुँचाने के लिए विभिन्न प्रकार के ऋतु फल और खाने-पीने की सामग्रियां भी भेंट कीं। ​आश्रम के माहौल को खुशहाल और मधुर बनाने के लिए समिति की ओर से बुजुर्गों को ताजे रसीले आम, तरह-तरह की मिठाइयाँ, बिस्कुट, लाई-चना और चिलचिलाती धूप से सुकून देने वाले शीतल पेय वितरित किए गए। इन उपहारों को पाकर और अपनों जैसा स्नेह देखकर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने समिति के स...