इटावा औरैया, नवम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सरदार पटेल विचार मंच के तत्वावधान में कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में छब्बीसवें भव्य सरदार पटेल जयंती समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने उस समय अपने साहसिक निर्णयों से अखंड भारत का निर्माण न किया होता तो आज भारत में कई भिन्न भिन्न देश बने होते। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल निर्णय लेने में देरी नहीं करते थे, और इतिहास साक्षी है कि उनके साहसी एवं त्वरित फैसले से ही भारत की 562 रियासतों का एक ही आदेश से एकीकरण किया गया। सरदार पटेल मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आशीष पटेल ने तैयारी समिति के सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि का बहुत वजनी माला...