इटावा औरैया, जुलाई 11 -- Etawah Auraiya News: भरथना। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल आठ शिकायतें आई। जिनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी आरडी मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में बहारपुर गांव के एक प्रकरण में नामजद लोगों द्वारा तालाब में मिट्टी डालकर पुलिया बंद किए जाने की शिकायत की गई। सादिकपुर गांव के श्रीकृष्ण समेत 11 ग्रामीणों ने पुलिया खोलकर पानी का निकास बाधित किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। डाडी गांव हृदयराम ने आबादी की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: साहब! दबंग ने बंद कर दिया रास्ता, ग्रामीणों ने लगाई गुहार थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक इदु हसन,...