Etawah Auraiya News: समाजसेवी राहत हुसैन के निधन पर शोक
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मोहल्ला घटिया अज़मत अली निवासी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व शहर अध्यक्ष व अंजुमन हैदरी कमेटी के सेकेट्री समाजसेवी राहत हुसैन रिज़वी का बीमारी के चलते निधन हो गया। रिज़वी के निधन की खबर सुनते ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और शोक संवेदना व्यक्त की। मरहूम का दफीना सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान में हुआ। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, सभासद शफी अहमद बालक, मुकेश यादव, के के यादव, अल्हाज क़मर अब्बास नकवी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, शावेज़ नक़वी, कामरान खान, आदि ने स्व. राहत हुसैन रिज़्वी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके भाई आसिफ रिज़वी व काशिब रिज़वी को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.