Etawah Auraiya News: समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ियों ने सौंपा ज्ञापन
इटावा औरैया, सितम्बर 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कचहरी में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मानदेय में जो बढ़ोतरी की घोषणा की गई है उसमें 1500 रुपए तो मूल मानदेय में बढ़ाए गए है जबकि 2500 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में बढ़ाए गए हैं। आंगनबाड़ियों की मांग है कि इन 2500 रुपए को भी प्रोत्साहन राशि में ना जोड़कर मूल मानदेय में शामिल किया जाए जिससे यह रकम हर महीने निश्चित रूप से मिल सके। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अध्यक्ष वंदना की अगुवाई में यह ज्ञापन दिया गया। यह भी पढ़ें- 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मूल मानदेय में की जाए शामिल यह भी पढ़ें- 2500 रूपये प्रोत्साहन राशि मूल मानदेय को लेकर ज्ञापन सौंपा
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.