Etawah Auraiya News: सफाई न होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर, संवाददाता। गांव सिरहौल में चोक नालियों के कारण गलियों और मुख्य सड़कों पर जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। गंदा पानी सड़कों पर भरने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है, जबकि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीण सुरेश, बीरबल, दिनेश, महेश सहित अन्य लोगों का आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं कर रहे हैं। इसके चलते नालियां गंदगी से पट गई हैं और उनका पानी सड़कों पर बह रहा है। गांव के प्रमुख रास्तों पर जलभराव से स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे फिसलकर हादसे की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.