इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। ग्राम पंचायत बिधिपुर के मजरा उग्गरपुर में नाली की सफाई के लिए करीब चार महीने पहले खोली गई इंटरलॉक अब तक दोबारा नहीं बिछाई गई है। इससे रास्तों पर अव्यवस्था बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी कुछ चिन्हित स्थानों पर झाड़ू और फावड़ा लेकर औपचारिक सफाई करने के बाद फोटो खिंचवाकर अपलोड कर देते हैं, जबकि गलियों और नालियों की स्थिति जस की तस रहती है।

ग्रामीणों की समस्या ग्रामीणों के मुताबिक नाली की सफाई के दौरान कर्मचारियों ने अकेले काम करने में असमर्थता जताते हुए अतिरिक्त व्यक्ति लगाने और इसके लिए रुपये देने की बात कही थी। ग्रामीणों ने आपस में रुपये एकत्र कर दिए। सफाई के बाद कर्मचारियों ने घरों के सामने की इंटरलॉक ग्रामीणों से खुद बिछाने की बात कही थी, लेकिन चार महीने बाद भी इंट...