Etawah Auraiya News: सफाई के दौरान महिला को सांप ने डसा
इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना कस्बे के वेरीखेड़ा रोड की रहने वाली महिला सुषमा को घर की सफाई के दौरान सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। सर्पदंश पीड़ित महिला सुषमा ने बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से अपने मायके नगला झड़े उसराहार में शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। बच्चों की छुट्टियां होने के कारण वह वहीं रुक गई थीं। मंगलवार को घर लौटने के बाद वह साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके पैर के अंगूठे में काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ. रविंद्र साहू ने प्राथमिक इलाज किया। हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.