इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शिक्षक व स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान कराया गया। फर्जी वोटिंग को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में कुछेक स्थानों पर तीखी झड़पें हुईं। प्रशासनिक अफसरों ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। चुनाव में शिक्षक मतदाता खूब निकले लेकिन स्नातक मतदाताओं में सुस्ती रही। स्नातक क्षेत्र में केवल 38.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि शिक्षक निर्वाचन के लिए स्नातक की तुलना में कुछ अधिक वोट पड़े। शिक्षक एमएलसी के लिए 64.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के चलते मतदान केंद्रों पर लंबी -लंबी लाइनें भी नहीं लगी सिर्फ महेवा क्षेत्र इसका अपवाद रहा। अन्य स्थानों पर मतदाता आते रहे और अपने मतदान का प्रयोग करके जाते रहे। क...