Etawah Auraiya News: सपा नेता के घर पहुंचकर शिवपाल ने बनाई चुनावी रणनीति
इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सपा नेता पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचकर चुनावी रणनीति बनाई। लगभग दो घंटे तक मंत्रणा के साथ ही उन्होंने उनके हालचाल भी लिए। राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह शहर के अशोक नगर स्थित पूर्व मंत्री केपी सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे। पूर्व मंत्री इन दिनों बीमार हैं, शिवपाल सिंह ने उनके हालचाल लिए और दो घंटे तक उनसे चुनावी चर्चा की। पूर्व मंत्री ने उनको जल्द ही क्षेत्र में निकलने का भरोसा दिया। इस दौरान मौजूद पूर्व मंत्री रामसेवक यादव ने भी उनके हालचाल लिए। इस मौके पर सपा नेता ब्रज मोहन राजपूत, शैलेष चौहान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.