इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसएसपी से मिलकर सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य 'बबलू' के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक के लोगों पर लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव पंडित रेशू चौधरी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोप लगाया कि मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं का गलत इस्तेमाल किया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि घटना से संबंधित वीडियो में सामान्य बातचीत और बहस दिखाई दे रही है। इसकी फोरेंसिक जांच कराने की मांग की। सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मुकदमा खत्म नहीं हुआ तो सपा आंदोलन करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...