Etawah Auraiya News: सड़क पर गिरने से बाइक सवार का पैर टूटा, दो घायल
इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने एक घायल को सैफई रेफर कर दिया, जबकि दूसरे को परिजन निजी अस्पताल ले गए। पहली घटना में फक्कड़पुरा निवासी 55 वर्षीय शिवकुमार अपने साले अरविंद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम निलोई के पास अचानक बाइक असंतुलित होने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शिवकुमार का दाहिना पैर टूट गया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया।दूसरी घटना में विलासपुर नहर पुल निवासी 22 वर्षीय अरुण बाइक से घर जा रहे थे। रेलमंडी मोहल्ले में कुत्ते से बाइक टकराने के बाद अरुण सड़क घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.