इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। शुक्रवार शाम नगर से बंबा किनारे बलरई जाने वाले मार्ग पर राजपुर गांव के समीप सड़क के गड्ढे में स्कूटी गिरने से मनरेगा के जेई घायल हो गए। हादसे के बाद मौके से गुजर रही बलरई थाना पुलिस की पीआरवी ने घायल को सड़क किनारे से उठाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव खटुआमई निवासी 28 वर्षीय मोहित औरैया जिले के अछल्दा ब्लॉक में मनरेगा में जेई के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार देर शाम वह स्कूटी से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह राजपुर गांव के समीप पहुंचे, वहां पेचवर्क के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदा गया था।

तेज रोशनी से अनियंत्रित हुई स्कूटी इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों में पड़ने से उनकी आंखें चौंधिया ग...