Etawah Auraiya News: सड़क किनारे बिजली का पोल बना मुसीबत, हादसे की आशंका
इटावा औरैया, अगस्त 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। कस्बा बकेवर के लखना रोड पर बिजली विभाग की ओर से पोल शिफ्टिंग के बाद सड़क किनारे पड़े पोल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। जनता महाविद्यालय के सामने फुटपाथ पर पड़े पोल से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सुबह विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं का आवागमन होता है। फुटपाथ पर पोल पड़े होने के कारण बच्चों समेत अन्य राहगीरों को मजबूर होकर सड़क पर चलना पड़ता है। इससे व्यस्त मार्ग पर हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग ने पोल हटाने के बाद उसे सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है। यदि समय रहते पोल को हटाकर फुटपाथ को खाली नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।कोट-समस्या संज्ञान में नहीं थी जल्द ही समस्या का समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.