इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- Etawah Auraiya News: शहर में कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है। इनमें रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड व जिला अस्पताल जाने वाली कई प्रमुख सड़कें भी शामिल है। लाइन पार क्षेत्र में भरथना चौराहे से विजयनगर चौराहे की ओर आने वाली सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। यहीं नया रेलवे प्लेटफार्म बना है और इस प्लेटफार्म पर जाने के लिए इसी पानी से गुजर कर जाना पड़ेगा। रोडवेज बस स्टैंड और जिला अस्पताल जाने वाली सड़क पर भी पानी भरा हुआ है। ज्यादातर सड़कों पर पानी भर जाने के कारण आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है। यह भी पढ़ें- Banda News: रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड की राह कठिन, कीचड़ ही कीचड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...