इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। फक्कड़पुरा निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। उसकी पत्नी रीता और बच्चे मायके गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फक्कड़पुरा कोठी निवासी मुकेश कुमार शंखवार पुत्र मुन्नालाल मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। बताया गया कि रविवार रात वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने घर के आंगन की छत में लगे लोहे के जाल से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज हेमंत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक जांच-पड...