Etawah Auraiya News: संदिग्ध हालत में घूम रहा युवक गिरफ्तार, चाकू बरामद
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि गुरुवार शाम उपनिरीक्षक शुभम वर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक जगसौरा नहर पुल से सिरहौल नहर पुल की ओर नहर पटरी पर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी बरमूडा की जेब से चाकू बरामद हुआ। सत्येंद्र उर्फ बब्बले निवासी नगला उदयासिंह बरामद चाकू की फलक करीब 15 अंगुल और बेंट छह अंगुल लंबा बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.