इटावा औरैया, अगस्त 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राइमरी, जूनियर वर्ग की 300 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक, कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियों को आकर्षक ढंग से तैयार कर अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। प्रधानाचार्य,निदेशक डॉ. आनंद ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। उन्होंने छात्राओं से मोबाइल फोन पर अधिक समय न देने तथा अपनी ऊर्जा पढ़ाई, रचनात्मक गतिविधियों और खेलकूद में लगाने की अपील की। यह भी पढ़ें- संत कृपाल एकेडमी में रचन...