इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 और 4 के लिए इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, देशभक्ति और पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान खींचा। रंग-बिरंगी वेशभूषा, भाव-भंगिमाओं और लयबद्ध नृत्य से नन्हे कलाकारों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और देशप्रेम को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।प्रधानाचार्य निदेशक डॉ. आनंद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को प्रतिभा निखारने, मंच पर आत्मविश्वास विकसित करने और लोक कला व सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर देती हैं। चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने सराहना करते हुए कह...