इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: महेवा। संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा बुधवार को श्रद्धा के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा के संयोजन में ग्राम उझियानी से शुरू हुआ उझियानी स्थित अम्बेडकर पार्क में कलश पूजन किया गया आए हुए अतिथियों ने कलश पूजन कर डॉ आंबेडकर पर माल्यार्पण किया। पंचायत घर में हुए सम्मान समारोह में बूथ अध्यक्षों समाज सेवियों को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार व सचिव इंद्रप्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। महेवा ग्राम पंचायत में श्रीरामजानकी मंदिर में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, मंडल प्रभारी राज्यवर्धन सिंह भदौरिया ,जिला मंत्री आयुष राज, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय वीर सिंह दोहरे,जीतू चौहान, ऋचा मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष...