Etawah Auraiya News: श्रीगणेश जी महाराज की भव्य शोभायात्रा कल
इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। श्रीगणेश जी महाराज की भव्य शोभायात्रा कल गुरुवार को आकर्षक झांकियां के साथ धूमधाम के साथ भ्रमण करेगी। आयोजक श्रीगणेश सेवा संस्थान के प्रवक्ता बल्लू पोरवाल ने बताया कि गुरुवार को यह शोभायात्रा जसवंत नगर रेलवे स्टेशन के से सायंकाल 6 बजे सामूहिक आरती के उपरांत नगर में दर्शन के लिए रवाना होगी। शोभायात्रा में डेढ़ दर्जन भव्य झांकियां भी चलेगी, इसके अलावा कई मशहूर बैंड, धार्मिक अखाड़े तथा अन्य आकर्षण भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे। उन्होंने भगवान गणेश में आस्था रखते श्रद्धालु दर्शकों से अपील की है कि वे शोभायात्रा में अपने घरों पर सजावट और रोशनी कर गणेश जी का स्वागत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.