Etawah Auraiya News: श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया मुनि विशल्यसागर का दीक्षा दिवस
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के लालपुरा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सराक केसरी संबुद्ध श्रमण मुनि विशल्यसागर महाराज का दीक्षा दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। स्वर्णिम वर्षायोग श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन और मुनिश्री का पूजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। विधायक सरिता भदौरिया,जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन, सुबोध जैन और कमेटी के पदाधिकारियों ने आचार्य विराग सागर महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य वर्षायोग समिति के पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य के साथ मुनिश्री का पूजन किया।इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.