इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। प्राचीन श्री महर्षि वाल्मीकि मंदिर बतख तलैया कटरा शमशेर खं में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन ने कराया। यहां सुबह 11.30 बजे से भगवान महर्षि वाल्मीकि के पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भगवान महर्षि वाल्मीकि का विधि- विधान से पूजनअर्चन किया। कार्यक्रम में वाल्मीकि रामायण का श्रद्धापूर्वक पाठ शुरु किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जयंती पर आदि कवि महर्षि...