Etawah Auraiya News: शोक सभा में आईं महिला लापता, परिजन चिंतित
इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। सराय खाम मोहल्ले में शोक सभा में शामिल होने आईं 65 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है। इकदिल निवासी मो. हनीफ की मां कानीजा बेगम पत्नी शबीर उर्फ फुनकू, नाथू की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आई थीं। परिजनों के अनुसार शाम करीब पांच बजे वह अचानक वहां से लापता हो गईं।परिजनों ने आसपास के मोहल्लों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.