Etawah Auraiya News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, कार जलकर राख
इटावा औरैया, नवम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर, संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र के रैयपुरा भट्टा के पास आरबीएसई स्कूल में खड़ी एक कार में अचानक शॉर्ट-सर्किट होने से जलकर राख हो गई। सोमवार की शाम को आरबीएसई स्कूल के अंदर खड़ी कार में अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरी तरह कार को अपने चपेट में लिया और धू-धूकर कर कार जलने लगी। अगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंची चौबिया पुलिस और फायरबिग्रेड की टीम पर किसी तरह आग को काबू में किया। हालांकि कार पूरी तरह से जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.