इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। क्षेत्र के एक मकान में मंगलवार दोपहर समय शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक भीषण आग में घर गृहस्थी का सारा सामान चलकर राख हो गया। थाना चकरनगर के स्थानीय कस्बा उदी सड़क मार्ग निवासी प्रमोद यादव के मकान में दोपहर दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया, तब तक मकान में रखा सोफा, फ्रिज समेत घर-गृहस्थी का अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए घर में रखा गैस सिलेंडर समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फायर स्टेशन प्रभारी सुभाष आर्या ने बताया कि समय रहते सूचना मिल गई थी, जिससे हमारी टीम ने कड़ी मशक्कत...