इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। विकास खंड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत शेखूपुर जखौली में रास्ता दो या मौत बैनर तले हुए सत्याग्रह के भूख हड़ताली सत्याग्रहियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधान राकेश तिवारी ने सभी सत्याग्रहियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सत्याग्रह संयोजक दीपक राज ने बताया कि 10 दिन चले सत्याग्रह में 25 पुरुष और 20 महिलाओं ने भूख हड़ताल की थी। बाद में संयोजक दीपक राज ने पूर्व प्रधान राकेश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व उप प्रधान नरेंद्र शर्मा ने दीपक राज को पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यूट्यूबर सनी कठेरिया और जन सेवा केंद्र संचालक बालमुकुंद को भी सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा जलभराव से अवरुद्ध रास्ते पर अंडर ब्रिज स्...