इटावा औरैया, सितम्बर 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा। इन दिनों जिले में गणेश उत्सव की धूम है। इसी के चलते मोहल्ला शिवाजी पुरम में श्रद्धा व उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। यहां राष्ट्र सेविका समिति का मिलन और गणेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। गणेश पंडाल में श्रद्धालु महिला पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर समिति की शिवाजी पुरम शाखा, रानी दुर्गावती शाखा, अहिल्या बाई शाखा की बहिने उपस्थित रही। कार्यक्रम की सयोजक वंदना शुक्ला ने सभी व्यवस्थाएं संभालीं। जिला सम्पर्क प्रमुख डा. जानकी दीक्षित ने कार्यक्रम की शरुआत गणेश जी के भजन से की। नीलिमा चौधरी जिला बौद्धिक प्रमुख कविता वर्मा सह नगर कार्यवाहिका प्रीति दुबे नगर संपर्क प्रमुख अर्चना भदौरिया नगर शारीरिक प्रमुख सौम्या राजा एडवोकेट मंजू शाक्य सौम्या शुक्ला स्वेच्छा ...