Etawah Auraiya News: शिक्षा सामाजिक बदलाव की सबसे बड़ी ताकत: सुनील
इटावा औरैया, जुलाई 13 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ ने सोमवार को सरसई नावर में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और अधिकारों की रक्षा के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।
शिक्षा और समान अवसर सुनील कुमार चितौड़ ने कहा कि इतिहास में लंबे समय तक दलित समाज का उत्पीड़न किया गया और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि समाज में समान अवसर और सम्मान तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार और समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान समान शिक्षा की व्यवस्था की दिशा में प्रयास किए गए, जिसमें जातिगत भेदभाव को महत्व नहीं दिया गया। उनके अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.