इटावा औरैया, जुलाई 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। एक सहायक अध्यापक ने अपने गांव के पचड़ोसियों पर कार से कुचलकर मारने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह औरैया जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरसान अजीतमल में तैनात सहायक अध्यापक विनय प्रताप नारायण भाजपा कार्यालय के पास रहते हैं। वह स्कूल से लौट रहे थे तभी इकदिल क्षेत्र में बिरारी सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में जानबूझकर टक्कर मार दी। कार में तीन-चार लोग सवार थे, जिन्हें उन्होंने अपने गांव का पड़ोसी बताया है। घायल शिक्षक के अनुसार आरोपितों से मारपीट के मुकदमे को लेकर पिछले छह माह से विवाद चल रहा है। टक्कर मारने के बाद एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा, जिसे उन्होंने पहचान लिया। शोर मचाने पर सभी आरो...