Etawah Auraiya News: शिक्षक के 76 और स्नातक के 346 मतदाताओं ने डाले वोट
इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को ताखा ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान कराया गया। प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे। ब्लॉक मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 102 मतदाताओं में से 76 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह शिक्षक वर्ग में 74.51 प्रतिशत मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 745 मतदाताओं में से 346 ने वोट डाले। स्नातक वर्ग में मतदान का प्रतिशत 46.44 रहा। मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: भरथना में शिक्षक का 60 तो स्नातक का 38 फीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.