इटावा औरैया, जुलाई 21 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। थाना बसरेहर क्षेत्र में एक युवती की अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी गई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने औरैया निवासी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने थाना बसरेहर में देकर अपनी बेटी को बदनाम करने की तहरीर देकर आरोप लगाया। औरैया के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम पुनावर निवासी आलोक कुमार ने इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उनकी पुत्री की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। विरोध करने पर आरोपी ने मां-बेटी के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- दोस्त ने धोखे से लिए अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए परिजनों ने बताया कि युवती और आरोपी युवक के बीच करीब दो वर्षों से बातची...