इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता पुत्र हादसे में घायल हो गए। उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी थी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इकदिल थाना क्षेत्र के अड्डा भुल्ली बराखेड़ा के रहने वाले लाखन सिंह की बेटी प्रीति की शादी है। वह अपने बेटे माधव के साथ बाइक से कुनेरा कार्ड बांटने गए थे। वहां से दोनों घर लौट रहे थे। बाइक बेटा माधव चला रहा था। आईटीआई चौराहा के पास मैनपुरी रोड पर बाइक पहुंची तभी सामने से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता पुत्र घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...